आलीराजपुर। अपने तय कार्यक्रम अनुसार पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्राम पानगोला में सभा के बाद ग्राम थांदला पहुचे थे। यहां ग्रामीणों व महिलाओं ने कार्यक्रम में पहुचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व महेश पटेल को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि हमें पिछले दो-तीन माह से अनाज नही मिल रहा है । इस पर महेश पटेल ने तत्काल जोबट एसडीएम को अनाज न मिलने व ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाया तो वही महिलाओं ने ग्रामीणों व कांग्रेसी कार्यकताओं के साथ उचित मुल्य की दुकान के सामने धरना देकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को गीत गाकर अपनी अनाज न मिलने की समस्या बताई। महेश पटेल के नेतृत्व में हाथ से हाथ जोडो अभियान व आगामी उदयगढ भगोरिया पर्व पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कमलनाथ के दौरे को लेकर आज ग्राम पानगोला, थांदला, खुशालबर्डी, जाम्बुखेडा, धामंदा व खण्डाला खुशाल में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रखा गया था । जिसमें कमलनाथ के उदयगढ भगोरिये में सिरकत को लेकर तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई । ग्राम पानगोला में बैठक व रैली के बाद जब मे कांग्रेसी नेता ग्राम थांदला पहुचे तो बैठक में ग्रामीणों ने पीछले दो-तीन माह से अनाज न मिलने की बात कांग्रेसी नेताओं को बताई इस पर महेश पटेल ने तत्काल जोबट एसडीएम को उक्त समस्या से अवगत करवाते हुए अनाज की समस्या का जल्द निपटारा करवाने को कहा । साथ ही महेश पटेल ने शिवराज सरकार को आडे हाथ लेते हुए कहा की एक तरफ तो मामा शिवराज कहते हैं कि मैं गरीबों को भूखे नही मरने दूंगा जबकी यहा ग्रामीणों को आपकी बहने भांजियों को अनाज नही मिल रहा है । आपके ठेकेदार गुजरात अनाज बेच रहे है और भाजपा विकास यात्रा निकालने का ढोंग कर रही है । अगर दो दिन के अंदर इन ग्रामीणों के हक का अनाज नही मिला तो हम यहा दिनरात धरना देगें । वही कांग्रेस महासचिव सुरपाल अजनार ने कहा की भाजपा जगह जगह विकास यात्रा निकाल रही है लेकिन चारो ओर जो स्थिती है बदहाल है ग्रामीण परेशान हो रहा है समय पर अनाज नही मिल रहा है जबकी हमारे आदिवासीयों को प्रमुख त्योहार भगोरिया व होली आने वाली है यह बडे शर्म की बात है की भाजपा कहती कुछ ओर है करती कुछ ओर । वही अजनार ने कहा की आगामी 03 मार्च को उदयगढ भगोरियों में कमलनाथ जी आ रहे है तो सभी ग्रामीणो से अपील है की सभी पधारकर कमलनाथ के साथ भारी संख्या में उनके साथ भगोरिया मनायेगे । Post navigation कौमी एकता के प्रतीक सैयद अबुल हसन सरकार के उर्स का आगाज 24 फरवरी से 11 लाख ईनामी ओपन नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का 25 और 26 फरवरी को भव्य आयोजन