आलीराजपुर | जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेश पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष सेना पटेल कांग्रेसी नेताओं के साथ शनिवार को जिले के आजाद नगर अंतर्गत ग्राम देवली पहुंचे | जहाँ उन्होंने आगजनी से पीड़ित परिजनों से मिलकर चर्चा कर सांत्वना प्रदान की | इस दौरान पटेल परिवार में पीड़ित परिजनों को राशन सामग्री, अनाज, कंबल और बर्तन की सहायता प्रदान की | कांग्रेसी नेता पटेल ने शासन-प्रशासन से परिजनों को तत्काल सहायता राशि प्रदान करने की मांग की |
