झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
थांदला। आचार्य श्री उमेशमुनिजी ‘अणु की पावन स्मृति में दृष्टि नैत्रालय दाहोद के सहयोग से ललित जैन नवयुवक मंडल थांदला द्वारा तीन दिवसीय विशाल नि:शुल्क नैत्र शिविर का शुभारंभ हुआ। 19 से 21 फरवरी तक स्थानीय महावीर भवन चलने वाले इस शिविर मे प्रथम दिन 250 नेत्र रोगियों ने लाभ लिया। जानकारी देते हुए नवयुवक मंडल के अध्यक्ष ललित भंसाली और सचिव चिराग घोडावत ने बताया कि शिविर मे 55 मोतियाबिंद ,2 तिरछापन,2 कालापानी,3 पर्दे एवं 2 पुतली के रोगियों को आपरेशन हेतु दृष्टि नेत्रालय पर संस्था के वाहन द्वारा दाहोद भेजा गया, जहां सबका ऑपरेशन कर पुन: थांदला भेजा जाएगा। साथ ही 98 नेत्र रोगीयों का परीक्षण कर आंखों के नंबर निकाल कर नि:शुल्क चश्मे वितरित किए गए। 20 फरवरी को प्रात: 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रोगियों को पंजीयन कर नैत्र रोगियों की मोतियाबिंद की जांच की जाएगी और आंखो के नंबर निकाले जाएंगे। 21 फरवरी रविवार को मधुमेह के कारण आंखो पर पडने वाले असर की जांच और उसकी जानकारी तथा तिरछी आंख वाले नैत्र रोगियों की जांच डॉ. मेहुल शाह,अरविन्द भाई एवं टीम के द्वारा की जाएगी। शिविर मे नवयुवक मंडल के नगीन शाह, भरत भंसाली, समरथमल तलेरा, कमलेश तलेरा, धर्मेन्द्र छाजेड, मिलिन्द कोठारी, प्रतीक पावेचा, मंगलेश श्रीश्रीमाल, सुमित कांकरिया, संदीप शाहजी समेत मंडल के सदस्यों ने शिविर मे अपनी सहभागिता कर अपनी सेवाए दी।
Trending
- रोज हो रही बाबा की आराधना, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में श्रद्धालु बढ़-चढ़कर ले रहे सहभागिता
- तीन दिन से लापता युवती का शव कुएं में मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- गणेश जी की आरती में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, भक्ति के साथ राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम
- रिहायशी इलाके में कथित अवैध शराब के ठिकानों को हटाने की मांग, रहवासियों ने SDM को सौंपा आवेदन
- चंद्रशेखर आजाद नगर में डोल ग्यारस पर खाटू श्याम बाबा का भव्य कीर्तन आयोजित
- डोल ग्यारस के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ निकला भगवान का डोला
- शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक है, शिक्षा के बिना कोई भी देश समुचित विकास नहीं कर सकता : जय पाटीदार
- श्री चारभुजा नाथ के जयघोष से गूंजा बड़ी खट्टाली, भव्य चल समारोह में शामिल हुए श्रद्धालु
- डोल ग्यारस पर भक्ति के रंग में रंगा पेटलावद, राठौड़ समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा
- कुफा यूनिवर्सिटी ने सूरत में दाउदी बोहरा लीडर सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब को मानद डॉक्टरेट प्रदान की
Prev Post