झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट-
शांतिनाथ जैन श्वेताम्बर पेढी बामनिया महावीर स्वामी मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार प्रतिष्ठा दिवस पर ध्वजारोहण महोत्सव धूमधाम से मनाया गया । जिसमें प्रात: स्नातर पूजा हुई,भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का आकर्षक श्रृृंगार किया गया । जिसके बाद ध्वजा पूजन हुआ, जिसके बाद ध्वजा का नगर भ्रमण बैंडबाजे के साथ करवाया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए ।चल समारोह पुन: महावीर स्वामी मंदिर पहुंचा जहां विधिविधान के साथ ध्वजा रोहण किया गया। ध्वजारोहण का लाभ पेठ वडगांव कोल्हापुर महाराष्ट्र से आए विकास कुमार गणेशीलाल परिवार द्वारा लिया गया, जो कि ध्वजा का कायमी परिवार है, अंत में सामूहिक स्वामी वासल्य का आयोजन हुआ। आयोजन में रतनलाल चाणोदिया, दिलीप चाणोदिया, अभय मूणत, मंगलेश भमडारी, संजय मूणत, हेमंत भंडारी, मनीष चाणोदिया, संघ के अध्यक्ष शरद गुगलिया, उपाध्यक्ष अजय जैन, सचिव लोकेन्द्र चाणोदिया आदि समाजजन विशेष रूप से शामिल हुए
Trending
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
- सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा मंदिर पर संपन्न
- लोक अधिकार मंच संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस पर आकडिया में बिज रोपण कार्य कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- बाग रोड से उत्कृष्ट विद्यालय तक गूंजे आदिवासी एकता के नारे, निलेश डावर ने कहा—प्रतिनिधियों से सवाल पूछें और एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ें
- सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता
- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में रमेश बघेल के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन
- चांदपुर हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचीं
- सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ, कहा- आजीवन करें देश की सेवा
- विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा जनसैलाब: परंपरा, आधुनिकता और जड़ों से जुड़ाव की अनूठी मिसाल
- नानपुर में निजी मोबाइल कंपनी ने खोदी सड़कें, गड्ढों से ग्रामीण और श्रद्धालु परेशान