थांदला। जिले का थांदला नगर जो की खेलों का महा मंच बना हुआ है, नगर में अलग-अलग चैनलों के तले विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन विगत 1 माह से लगातार किया जा रहा है, इसी क्रम में खेल युवा महोत्सव का आयोजन थांदला युवा खेल मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है।

विगत 12 वर्षों से लगातर चल रहे खेल महोत्सव का शुभारंभ दिनाक 5 जनवरी को स्थानीय दशहरा मैदान थांदला में हुआ | जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में झाबुआ जिले के कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह जी एवम जिला पुलिस अधीक्षक श्री अगम जैन जी , सहायक आयुक्त श्री गणेश जी भाबर एवम शिकायत निवारण समिति की सदस्य एवं पार्षद श्रीमती माया सचिन सोलंकी जी उपस्थित हुए | इस आयोजन में स्कूल की लगभग 600 बालिकाओं द्वारा जूडो कराटे का एकसाथ सामूहिक रूप से प्रदर्शन करते हुए आयोजन का शुभारंभ किया तथा क्रिकेट टीम का शुभारंभ किया जिसके पश्चात समस्त अतिथि द्वारा उद्बोधन दिया गया एवम शुभारंभ अवसर पर पधारे समस्त नगर के वरिष्ठ पत्रकार गण का शाल एवम मोमेंटो देकर सम्मान किया |

थांदला युवा खेल मंडल के संरक्षक एवम अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर, संस्थापक अध्यक्ष संजय भाबर, खेल संयोजक यशवंत बामनिया द्वारा समस्त अतिथियों का पुष्पमाला पहनाकर एवम मोमेंटो देकर सम्मान किया गया |
