चंद्रभान सिंह भदौरिया @ झाबुआ झाबुआ कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले शहर की एक कालोनी में एक युवक के मकान पर एक युवती द्वारा कथित रूप से सुसाइड करने ओर सुसाइड नोट मिलने के बाद आज मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक शुभम राठोड़ को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसके पुरे परिवार को एफआईआर में आरोपी बनाया गया है परिवार के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी होना अभी शेष है … *इन धाराओं में हुई एफआईआर* पुलिस ने युवती की प्रताड़ना मामले में आज IPC की धारा 306 यानी आत्म हत्या के लिए उकसाने , धारा -376 यानी दुष्कर्म करने ओर 34 यानी दो से अधिक आरोपी होने के अलावा एक्ट्रोसिटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है एफआईआर में शुभम राठोड़ के अलावा उसके पिता सत्यनारायण राठोड़ , शुभम की मां एंव दो बहनो को नामजद किया है । Post navigation बायलर फटा तो झुलस गये आदिवासी मजदूरों के चार बच्चे , तीन बच्चों की दर्दनाक मौत रेपिस्ट शुभम राठोड़ की कोवीड जांच नेगिटिव , कोर्ट ने भेजा जेल