झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
आचार्य भगवंत पूज्य गुरुदेव उमेशमुनिजी अणु के शिष्य बुद्ध पुत्र पूज्य प्रवर्तक जनेंद्रमुनिजी, पूज्य वर्धमान मुनिजी अणुवत्स, संयत मुनिजी, महासती पुण्यशिलाजी, महासती दिव्यशिलाजी, महासती प्रियशिलाजी मसा के दीक्षा दिवस पर महासती निखिलशिला मसा के सान्निध्य में गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। गुणानुवाद सभा को संबोधित करते हुए महासती पूज्या निखिलशिला मसा ने कहा कि संयम को अंगीकार करने के लिए त्याग करना जरुरी है। बिना त्याग किए संयम अंगीकार नहीं किया जा सकता है। मोह-माया, धन-संपत्ति आदि सांसारिक चीजों और प्रवृत्तियों को मुश्किल से छोड़ा जा सकता है किन्तु इन चीजों को छोड़कर ही हम अपने आपको सही मायनों में बदल सकते हैं। कुसूम वागरेचा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सभा में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। संचालन सुधीर चोपड़ा ने किया।
Trending
- ग्रामीण व आदिवासी स्कूलों में पीटीआई नियुक्ति की मांग, आयोग अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
- बड़ा घोसलिया में तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न, उज्जैन की टीम बनी विजेता
- 28 साल बाद फिर सजेगी मेघनगर की धर्मनगरी, गूंजेगा श्रीमद्भागवत और श्रीराम कथा का अमृत
- महेश पटेल खनिज नीलामी से प्रभावित गांवों की जमीन को लेकर जोबट में कांग्रेस की रायशुमारी, विधानसभा से सड़क तक संघर्ष का ऐलान
- उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य पंचम सवारी: सीएम मोहन यादव ने किए दर्शन, रामघाट पर आसमान से बरसे फूल
- राणापुर पुलिस की सटोरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई…तीन गिरफ्तार, 20 हजार से अधिक की नकदी जब्त
- सिंचाई के लिए नर्मदा परियोजना का पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों के साथ के कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान का पैदल मार्च
- सीएम डॉ. मोहन ओरछा में, कहा- राजा राम का मंदिर हमारी ऐतिहासिक और संस्कृति संपदा
- श्रावण मास मे घर घर किया संगीतमय मास पारायण, यज्ञ ए आहुति देकर किया समापन
- मोहनखेड़ा महातीर्थ में अभा श्री सौधर्म ब्रहद्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ मध्यप्रदेश इकाई का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न