आलीराजपुर। विधानसभा क्षेत्र आलीराजपुर स्थित विधायक कार्यालय पर कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख एवं अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन विधायक मुकेश पटेल, जिला कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौड की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस दौरान विधायक पटेल ने कहा सोनिया गांधी एवं उनके परिवार ने देश के विकास में विस्मरणीय योगदान दिया है। उन्होंने राजनीति में समर्पण, सेवा व सुचिता के अभूतपूर्व मानक स्थापित किए है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता है। इस दौरान बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation यूपीएससी में सफल होने पर आयशा मकरानी को किया सम्मानित सीसीटीएनएस में जिले की पुलिस को संपूर्ण मध्यप्रदेश में मिली दूसरी रैंक