झाबुआ। प्रभारी मंत्री श्री अंतरसिंह आर्य ने जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित झाबुआ में कृषकों को सूखा राहत के चेक वितरित किए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री आर्य ने कहा कि राहत राशि देने के लिए मुख्यमंत्री ने विशेष सत्र आयोजित कर राहत राशि जारी की एवं मुश्किल के वक्त में किसानों को आर्थिक मदद पहुचाई आप धबराये नहीं शासन हर परिस्थिति में आपके साथ है। मैं आपके बीच का ही आम आदिवासी व्यक्ति हूूं। एवं आपके दर्द को समझता हूं और आपकी समस्याओं का समाधान करने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूं और वे आदिवासियों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते है। प्रदेश का संपूर्ण विकास उनका उद्देश्य है। आप भी प्रदेश के विकास में अपना संपूर्ण योगदान दे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने किसानों को मंच से राहत राशि भी वितरित की। शांतिलाल बिलवाल, अध्यक्ष केन्द्रीय सहकारी बैंक गौरसिंह वसुनिया ने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए शासन द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही है। जब प्राकृतिक आपदा होती है तो भी सरकार किसान के साथ खडी होकर आर्थिक मदद करती है। कार्यक्रम में प्रभारी कलेक्टर अनुराग चौधरी, पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी, वरिष्ठ महाप्रबंधक केन्द्रीय सहकारी बैंक कुर्मी उपायुक्त सहकारिता जीएल बडोले, उपाध्यक्ष सहकारिता बैंक भूपेन्द्र सिंह राठौर सहित जनप्रतिनिधि शासकीय सेवक एवं किसान बधु उपस्थित थे। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन वरिष्ठ महाप्रबंधक सीसीबी कुर्मी ले किया।
Trending
- खूबसूरती पर मोहित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- एमपी का बड़ा टूरिज्म स्पॉट बनेगा कुकरू
- स्वास्थ्य सरकार की प्राथमिकता में टॉप पर, सीएम डॉ. मोहन बोले- माता-पिता के बाद डॉक्टर ही भगवान
- कट्ठीवाड़ा पुलिस की अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम
- हिल स्टेशन कुकरू पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, ग्रामीणों-महिलाओं ने बताया पहले से कितनी बेहतर हुई जिंदगी
- सीएम डॉ. यादव ने की बड़ी घोषणाएं, ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा साल 2027, जनवरी में भोपाल में होगी GIS
- गांव में हुई झमाझम बारिश से किसान खुश, अब करेंगे बोवनी
- खुशी ढाबे के सामने दो बाइकों की भिड़ंत, एक किशोर की मौत और दूसरा घायल
- सेफ क्लिक 2.0″ अभियान के चलते नानपुर में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया