थांदला। हिंदू जागरण मंच थांदला के द्वारा घर घर शस्त्र पूजन के कार्यक्रम की कड़ी में कंचन सामाजिक सेवा संस्थान संपूर्ण भारत, अटल सामाजिक सेवा संस्थान, भारतीय गौ रक्षा वाणी मध्य प्रदेश जिला झाबुआ प्रधान कार्यालय थांदला इकाई, वार्ड क्रमांक 9 पार्षद कार्यालय पर एम जी रोड पर शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि आजाद भारत के साथी 96 वर्षय जनसंघ के संस्थापक भारतीय जनता पार्टी के जनक वरिष्ठ नेता रामाजी धानक थे। विशेष अतिथि भारतीय गोरक्षा वाहिनी प्रदेश महामंत्री पार्षद राजू धानक थे। कार्यक्रम के संयोजक मंच के ब्लॉक अध्यक्ष यश राठौड़, मंच के ब्लॉक उपाध्यक्ष प्रियांशु पंचाल, मंच के ब्लॉक उपाध्यक्ष भरत धानक, महेश गिरी, लव सोलंकी, युग सोलंकी आदि कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन कर देश की रक्षा देश का गौरव धर्म की रक्षा गौमाता रक्षा करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। Post navigation ईद मीलादुन्नबी पर मुस्लिम समाजजनों ने निकाला भव्य जुलूस जैन सोशल ग्रुप के तत्वाधान में नवपद ओलिजी तप आराधना पूर्ण