पिटोल। करोना काल के दो वर्ष बाद इस बार सभी आयोजनों को पूर्ण स्वतंत्रता से आयोजित करने के कारण इस वर्ष पिटोल सहित ग्रामीण अंचलों में भी माता रानी की आराधना करने के लिए गरबो की धूम रही। इस बार 9 दिनों तक पिटोल सहित आसपास के ग्रामीणों ने गरबा खेलने एवं देखने वालों की काफी भीड़ रही। वहीं अंतिम दिन गुजराती स्टाइल में ड्रेस कोड के साथ महिलाओं ने अत्यंत आकर्षक गरबे खेले। पिटोल में इस बार मुख्य रूप से तीनों जगह गरबों में काफी भीड़ रही स्थानीय सार्वजनिक राधा कृष्ण मंदिर आजाद चौक कालका माता मंदिर शिवाजी चौक पिटोल। महा आरती के साथ तीनों जगह लगाया माता को छप्पन भोग और किए पुरस्कार वितरण सार्वजनिक राधा कृष्ण मंदिर पर स्वर्गीय भूपेंद्र सिंह बड दवाल की स्मृति में प्रतिवर्ष माता रानी को छप्पन भोग की वृहद स्तर पर व्यवस्था की जाती है वही आजाद चौक एवं शिवाजी चौक पर सार्वजनिक रूप से छप्पन भोग लगाया जाता है। आयोजकों द्वारा गरबा खेलने वाले एवं देखने वाले लोगों के लिए आजाद चौक पर नो दिनों तक स्वल्पाहार के रूप में फलाहारी खिचड़ी एवं स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई थी वही l सार्वजनिक राधा कृष्ण मंदिर पर व्यक्तिगत तौर पर अपने अपने हिसाब से चॉकलेट एवं स्वल्पाहार का वितरण किया गया प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शिवाजी चौक पर गरबा खेलने के लिए खेलने वाले के लिए पुरस्कार स्वरूप स्टील के बड़े बर्तनों का आयोजकों द्वारा भेंट स्वरूप दिए गए पिटोल में तीनों जगह गरबो का आयोजन सर्व समाज के जन सहयोग से किया जाता है। Post navigation प्रसूति के लिए नर्स पर रिश्वत लेने का आरोप, परिजन ने मेडिकल ऑफिसर से की शिकायत अवैध नशीले पदार्थ एवं शराब बिक्री रोकने के लिए हिंदू युवा जनजाति संगठन ने दिया ज्ञापन