मुकुट और दान पेटी ले उड़े बदमाश

रितेश गुप्ता@ थान्दला

पुजारी को बंधक बनाकर , खजुरी मन्दिर पर चोरी

थांदला समीपस्थ ग्राम खजूरी में प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान जी मंदिर पर बदमाशों ने धावा बोलकर एवं पुजारी को बंधक बनाकर मंदिर की दान पेटी एवं चांदी के मुकुट पर हाथ साफ किया। प्राप्त जानकारी अनुसार कल देर रात तक़रीबन 1.30 पर खजुरी हनुमान जी मंदिर पर 4 से 5 हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला , एवम पुजारी रायसिंग वसावा को तलवार की नोक पर बंधक बना कर , मंदिर की दान पेटी एवम हनुमान जी का चांदी का मुकुट ले गए। दान पेटी में कितनी राशि होगी इसका पता पता नही चल पाया है चुकी क्षेत्र का प्रसिद्ध मन्दिर होने हजारो की दान राशि होने की संभावना बताई जा रही है। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई , पुलीस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *