झाबुआ। कैथोलिक डायसिस झाबुआ के पंचकुई स्थित कृपाओ की माता मरियम का पर्व धूम धाम से मनाया गया। समारोह के मुख्य याजक बिशप डॉं. बसील भूरिया, मुख्य प्रवचक बिशप डॉ. टीजे चाको थे। डायसिस झाबुआ के प्रवक्ता फादर रोकी शाह ने बताया कि समारोह जुलूस के साथ इमली मैदान ग्रोटो से प्रारंभ हुआ जिसमें युवक युवतियों ने ढोल मांदल के साथ आदिवासी भीली संस्कृति के अनुसार नृत्य करते हुए आगे आगे चल रहे थे। जुलूस के साथ माता मरियम की प्रतिमा के साथ मरियम भक्त गीत भजन कीर्तन व जय जय कार करते हुए चल रहे थे। 4 किमी जुलूस में जगह जगह स्वागत द्वार बनाए गए थे। जुलुस ग्रोटो प्रागंण पहुंचा जहां मिस्सा पूजा प्रारंभ हुई।
85 पुरोहितो ने लिया मिसा पूजा में भाग
मुख्य समारोह स्थल पर मा मरियम ग्रोटो के सामने दो बिशप एवं 85 से अधिक पुरोहितो ने मां मरियम के भक्तों द्वारा ली गई मन्नतों व धन्यवाद स्वरूप मिस्सा पूजा अर्पित की। मुख्य प्रवचक बिशप टीजे चाको ने अपने प्रवचन में उपस्थित समाजजनो से कहा कि मां कहती है कि प्रभु यीशू के बताए रास्ते पर चले उन्हे दु:ख नही दे किन्तु मां के आंसू पोछे क्योंकि मां ने कई जगह दर्शन देकर कहा है कि मेरे बच्चे ईश्वरीय मार्ग से भटक गए है उनके लिए प्रार्थना करो वे सही मार्ग पर लौट आए।
लगा रहा तांता- मां मरियम के प्रति आस्था एवं श्रद्धा स्वरूप भक्तो द्वारा मोमबत्ती, नारियल, अगरबतती, चढ़ावा का तांता लगा रहा। पुरोहितो द्वारा लोगो के बीच जाकर भक्तों द्वारा चढ़ाई जा रही सामग्री के आशीष के साथ ग्रहण की।
खेत में की गई बैठक व्यवस्था – ग्रोटो पंचकुई चर्च प्रांगण में प्रवक्ता अजय डामर ने बताया कि पर्याप्त बैठने की व्यवस्था नही होने से समीप खेत में एलइडी प्रोजेक्टर द्वारा सीधा प्रसारण कर लगाए गए टेंट में बैठने की व्यवस्था की गई। मिस्सा पूजा में बायबल पाठ का वाचन मथियास भूरिया व विक्की गमार ने किया। सुसमाचार का वाचन वीजी फादर पीटर खराड़ी ने किया।
कैथोलिक चर्च संचालक ने आभार माना – कैथोलिक चर्च के संचालक फादर अमुदकणी ने समस्त मरियम भक्तो के साथ अतिथियों को धन्यवाद दिया। वहीं पुलिस प्रशासन व पल्ली परिषद के सदस्यों माता मरियम समिति युवा समिति को धन्यवाद दिया। पल्ली सचिव रूपसिंह भूरिया ने बताया कि समस्त समितियों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भरपूर सहयोग दिया। बेंजामिन निनामा व उनके दल ने समारोह में सुमधुर गीतो की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन फादर जामू कटारा ने किया। मां मरियम ग्रोटो का संक्षिप्त विवरण मनोज गणावा ने बताया।
Trending
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- एक्सप्रेस-वे पर पत्थरबाजी : काकनवानी पुलिस ने 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया
- 8 लेन एक्सप्रेसवे पर पथराव की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस-प्रशासन ने ली ग्राम स्तरीय बैठक
- तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में करुणामूर्ति सलाहकार पूज्य श्री रुपेंद्रमुनिजी म. सा. की 28 वीं पुण्यतिथि जप-तप से मनाई
- थांदला गौरव तत्वज्ञ श्री धर्मेंद्रमुनिजी म. सा. के सानिध्य में युवा तपस्वी प्रतीक पावेचा ने 16 उपवास की कठोर तपस्या पूर्ण की
- आबकारी विभाग आलीराजपुर की जोबट के अवैध मदिरा विक्रय वाले ढाबों पर कार्रवाई
- मंडी फार्मगेट ऐप पर फिर शुरू होगा नगद भुगतान: किसानों और व्यापारियों के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
- एमपी में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती, कर्णाव पुलिस सहायता केंद्र बनेगा थाना: सीएम डॉ. मोहन यादव
Prev Post