थांदला। थांदला नगर परिषद चुनाव हेतु भाजपा ने अपने वार्ड प्रत्याशियों के नामों की घोषणा के लिए पूरे दिन मंथन करने के बाद थांदला के लिए वार्ड प्रत्याशियों के नामों पर अपनी सहमति दर्ज की। सूत्रों के अनुसार पूरे दिन चली भाजपा की बैठक के दौरान वार्ड क्रमांक 1, 4 और 15 को अभी संभागीय विचारणीय रखा गया है, जबकि संभावित नामों में वार्ड क्रमांक 2 से पंकज जागीरदार राठौर वार्ड क्रमांक 3 से जानू संजय भाबर, वार्ड क्रमांक 5 से समर्थ उपाध्याय, वार्ड क्रमांक 6 से माया सचिन सोलंकी, वार्ड क्रमांक 7 से सारिका राकेश मेहता, वार्ड क्रमांक 8 से पारस समरथमल तलेरा, वार्ड क्रमांक 9 से कुंतल डाबी, वार्ड क्रमांक 10 से पीटर बबेरिया, वार्ड क्रमांक 11 से ज्योति विपिन नागर, वार्ड क्रमांक 12 से जगदीश प्रजापति, वार्ड क्रमांक 13 से नसीम अब्दुल समद खान, वार्ड क्रमांक 14 से सुनील पणदा, के नामो पर मोहर लगने की पूरी संभावना हैं। वार्ड क्रमांक 1 मैं अभी संशय बना हुआ है जबकि वार्ड क्रमांक 4 में रोहित बैरागी एवं वार्ड क्रमांक 15 में सुजित भाबर के नामों पर मोहर लग सकती हैं। उक्त नाम विश्वसनीय सूत्रों पर आधारित है झाबुआ लाइव इनके अधिकृत होने की पुष्टी नही करता है। जल्द ही भाजपा अपनी अधिकृत सूची की घोषणा करेगा, जिससे सभी वार्डों की स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट होगी। जहां एक ओर भाजपा अपनी कोर कमेटी के साथ कल दिन भर जिला मुख्यालय में मंथन करती रही तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के विधायक वीर सिंह भूरिया नगर के विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों की तलाश में जुटे रहे। अब देखना यह है कि किन किन भागों में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को जुटा पाई है। चूंकि आज नामांकन का अंतिम दिन है और आज ही कांग्रेस भी अपने अभी तक प्रत्याशियों की सूची जारी करेगा। Post navigation श्रीमद्भागवत सप्ताह के विराम पर श्री बाँकेबिहारी मंदिर से श्रीमद्भागवतजी तथा कथावाचकों की शोभायात्रा निकाली कोमल कटारिया का निधन