आलीराजपुर। जनपद पंचायत भाबरा सभा कक्ष में आज समीक्षा बैठक का आयोजन रखा गया । पंचायत चुनाव के बाद क्षेत्रीय विधायक सुलोचना रावत ने सरपंच, सचिव व सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक 1 बजे से चार बजे करीब 3 घण्टे चली । परन्तु विधायक सुलोचना रावत सांसद प्रतिनिधि माधवसिंह डावर , जनपत अध्यक्ष इन्दरसिंह डावर , विशाल रावत , भुपेंद्र डावर व भुपेंद्र चोहान सहित जनप्रतिनिधियों ने तीन घण्टे चली बैठक में एक कर्मचारी ने मात्र चाय पिला कर बैठक सम्पन्न करवा दी । अतिथि पानी का इशारा करते रहे । कर्मचारीयो को पत्रकार दाॅरा कहने के बाद भी पानी की बोतल अतिथियों की टेबल पर पहुंचाना उचित नहीं समझा ना ही नाश्ते – फल की व्यवस्था की गई । जिसके चलते जनप्रतिनिधियों ने इस रवैए के चलते बैठक के बाद अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की यह पहली बैठक मे ऐसा नही हुआ है । अक्सर बैठक नहीं हुआ इससे पहले भी कई बार देखने को मिला । सरपंच सचिव सहित अन्य अधिकारी भी पानी की तलाश में बैठक छोड़कर बाहर जाते हुये नजर आये । Post navigation चुनाव प्रभारी ने किया चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पार्षद प्रत्याशी के साथ पहुंचकर नामांकन फॉर्म भरा माता मंदिर में चोरी, गल्ला तोड़कर दान राशि चुरा ले गए