जितेंद्र वाणी, नानपुर आलीराजपुर जिले के नानपुर थाना अंतर्गत अजन्दा ग्राम पंचायत के कानपुर मंदिर के पुजारी दिलीप चोंगड ने बताया कि रविवार रात में अज्ञात चोरों ने कानपुर माता मंदिर के अंदर रखा हुआ गल्ले को तोड़कर दान राशि चुरा ली। पुजारी ने बताया वर्ष भर में एक बार जब माता मंदिर में गल्ला खोलते थे तो लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक निकलते थे। इसके पहले भी मंदिर में चोरी हो चुकी है। पुजारी ने नानपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने गए तो पुलिस ने पूछताछ करके रवाना कर दिया। Post navigation सिर्फ चाय पिलाकर संपन्न करवा दी बैठक, अतिथि पानी के लिए इशारा करते रहे जिला कांग्रेस ने आलीराजपुर नगर पालिका हेतु उम्मीदवारों की घोषणा की