थांदला। थांदला नगर परिषद चुनाव हेतु नामांकन फॉर्म ले जाने का सिलसिला लगातार तीन दिनों से जारी है परंतु इस क्रम में 3 दिन में पहला फॉर्म आज 7 सितंबर को जमा हुआ। वार्ड नंबर 12 के अभ्यार्थी जगदीश प्रजापति द्वारा अपने समर्थकों की उपस्थिति में जमा किया गया। जगदीश प्रजापति जोकि अखिल भारतीय प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष भी हैं। इन्होंने वार्ड क्रमांक 12 से अपना नामांकन निर्वाचन अधिकारी अनिल भाना को जमा किया। जगदीश प्रजापति अपना टिकट भाजपा से मांग रहे हैं। नामांकन जमा करने हेतु जगदीश प्रजापति के साथ समाजसेवी कमलेश जैन, चैनपुरी के मुन्ना भाई, सचिन प्रजापति , वार्ड 12 के समर्थक एवम प्रजापति समाज के समाज जन एवं युवा उपस्थित रहे। Post navigation डोल ग्यारस पर्व पर नगर में चल समारोह निकला श्री चंद्रेशमुनिजी, श्री सुयशमुनिजी व साध्वी निखिलशीलाजी के सानिध्य में 10 सितंबर को जप तप से मनाया जाएगा पक्खी पर्व