थांदला। थांदला अंचल की प्रसिद्ध देवी स्थली भूमि स्वयं माता मंदिर के समीप स्थापित की गई हनुमान जी की प्रतिमा को खंडित किया गया। अंदेशा है की असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा को खंडित किया। मौके पर उपस्थित ग्राम वासियों एवं श्रद्धालुओं ने बताया कि स्वयंभू माता मंदिर देवीगढ़ की गुफा के पास स्थित हनुमान जी की मूर्ति को खंडित किया गया है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हो रहे हैं पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस भी मौके पर उपस्थित हो चुकी है। ग्रामवासी ने बताया कि 2003 में भी इसी तरह की असामाजिक घटना को असामाजिक तत्वों द्वारा अंजाम दिया जा चुका है। ग्रामीणों सामाजिक संगठनों द्वारा घटना को लेकर पुलिस प्रशासन को आवेदन दिया जाएगा। Post navigation आशुतोष राठौड़ बनाएं गए भाजपा सोशल मिडिया के मंडल संयोजक अणु पब्लिक स्कूल में विद्यार्थी परिषद का अलंकरण समारोह का आयोजन चयनित बच्चों को दी बधाई