झाबुआ। झाबुआ मेघनगर के बीच ग्राम अंतरवेलिया में एक बार फिर टोल वसूलने की तैयारी की जा रही है। लगभग 10 दिन में टोल टैक्स चालू हो जाएगा। पिछली बार हुए विरोध को देखते हुए इस बार कुछ बदलाव किया गया है। कंपनी के मैनेजर संदीप कुमार ने बताया टोल सिर्फ व्यवसायिक वाहनों से ही लिया जाएगा। कार, जीप, बस और कृषि वाहन जैसे ट्रैक्टर, थ्रेशर को टोल में छूट रहेगी। लगभग 10 दिन में टोल शुरू होने की संभावना है। Post navigation जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉक्टर हीरालाल अलावा पहुंचे पेटलावद; बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा … कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जन्म जयंती