झाबुआ। आधुनिक भारत के निर्माता पंचायती राज और सूचना क्रांति के जनक भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 78 वी  जन्म जयंती के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में उनके तेल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया, पेटलावद विधायक वाल सिंह मेडा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, कार्यवाहक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद डामोर,  पूर्व विधायक जेवियर मेडा, कांग्रेस कोषाध्यक्ष प्रकाश राका, नगर पालिका अध्यक्षा मन्नू डोडियार, प्रवक्ता साबिर फिटवेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना, मानसिंह मीणा, एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाबर, पार्षद मालू डोडिया, दीपक डोडिया, दरियाव सिंह सिंगार, जितेंद्र शाह, जीवन सिंह ठाकुर, सायरा बानो आदि कई कांग्रेस जन ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी को माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *