फिरोज खान के साथ आरीफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। जनपद पंचायत अध्यक्ष के निर्वाचन के बाद उपाध्यक्ष का भी निर्वाचन संपन्न हुआ। चंशेआ नगर जनपद पंचायत के अध्यक्ष इंदरसिंह डावर बने। वहीं इसके बाद जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के लिए चुनाव हुआ। मडी पति दिलीप परमार ग्राम महिंद्रा का जनपद उपाध्यक्ष के लिए एकमात्र आवेदन प्राप्त होने पर वह निर्विरोध निर्वाचित हुई। पीठासीन अधिकारी किरण आंजना, सहायक पीठासीन अधिकारी जितेंद्र तोमर ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के प्रमाणपत्र दिए गए। वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिले के जिला पंचयात व जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के लिए प्रभारी इकबाल सिंह गांधी व भाजपा के पूर्व विधायक माधौसिंह डावर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, हुजैफा असद, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विकास माहेश्वरी, मोंटी डावर, नरेंद्र परमार व जनपद सदस्यों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बधाई दी गई। अंत में डीजे के साथ नगर के मुख्य मार्गों से जुलूस निकाला गया। Post navigation भाजपा के इंदरसिंह बने जनपद अध्यक्ष, 4 वोट से मिली जीत कांग्रेस समर्थित पिरीबाई जीती उपसरपंच का चुनाव