शालु रामसिंह मुणिया, परवलिया काकनवानी थाना अंतर्गत ग्राम परवलिया के लालचंद फलिये में कुएं में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार परवलिया निवासी कृषक सत्यप्रकाश उर्फ टीनू मुणिया की दोनों बच्चियां अप्पू (5) व अर्थिफ़ा (3) वर्ष घर के आसपास खेल रही थी। इस दौरान पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने से दोनों की मौत हो गई। जब काफी देर तक दोनों बच्चियां नहीं लौटी तो बच्चियों के परिजनों ने देखने के लिए खेत की तरफ गए। जब बच्चियां नहीं दिखी तो कुएं के पास पहुंचे और कुएं में देखा तो चप्पल तैर रही थी। जब घर वाले व आसपास कुछ लोग कुएं में तलाश की तो दोनों बच्चियों की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते गांव में शोक की लहर हो गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर थाना प्रभारी रावत ने चौकी प्रभारी सपना रावत के साथ मौका मुआयना कर मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में ले लिया है। थाना प्रभारी रावत ने बताया कि घटना की किस प्रकार घटित हुई उसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आने की बात कही। Post navigation बैठक में किया सामाजिक चिंतन, विश्व आदिवासी दिवस को लेकर हुई चर्चा सही जीवन दृष्टि कार्यकर्ता को प्रदान करना यही हमारे कार्य की सफलता है:कटारा