कालीदेवी से गौरव कटकानी बीती रात करीब 11 बजे एक मोटरसाइकल क्रमांक mp45ms1479 चालक अपने घर जा रहा था तभी कालीदेवी थाने से 500 – 600 मीटर की दूरी पर ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर मौके पर छोड़ कर फरार हो गया । सूचना मिलते ही कालीदेवी थाने से उप निरीक्षक ओ.पी वर्मा, ए.एस.आई उमेश पुरोहित l, ए.एस.आई विपिन वर्मा, ए.एस.आई विनोद सोलंकी, आर. कमल चौहान तत्काल मोके पर पहुंचे और शव की पहचान करने में जुट गए। हादसे में बाइक सवार का चेहरा बिगड़ने की वजह से काफी देर तक शव की पहचान नही हो सकी। बाद में उसकी पहचान बाबूसिंह पिता कसना बामनिया उम्र करीब 28 वर्ष निवासी ग्राम भावर्पिपलिया के रूप में हुई । पुलिस ने मृतक के परिजन और रामा के पूर्व सरपंच से संपर्क किया। रात में पी.एम नही होने के कारण शव को पी.एम के लिए मोर्चरी में रखा गया । पी.एम होने के बाद शव परिजन को सौप दिया जाएगा । पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है । Post navigation बैंक कर्मियों ने आईटीआई कॉलेज परिसर में रोपे फलदार पौधे गांव में आधी स्ट्रीट लाइट दिन में भी रोशन तो कई स्ट्रीट लाइट 15 दिन से बंद है