लवनेश गिरी गोस्वामी @ थांदला रोड़ थांदला रोड नौगांवा मैं थांदला-मेघनगर मुख्य मार्ग पर कई स्ट्रीट लाइट पिछले 15 दिनों से भी अधिक समय से बंद पड़ी है। जबकि जो स्ट्रीट लाइट चालू है वह रात में तो रोशन रहती ही है दिन में भी जलती रहती है। दूसरी ओर गांव के मुख्य मार्ग के कई हिस्सों पर घोर अंधेरा छाया रहता है व साथ ही वर्तमान समय बारिश का भी है और अंधेरा होने से रात्रि में चोरी आदि का भी भय बना रहता है। ग्राम पंचायत नौगांवा सचिव रतनसिंह परमार को इस बारे में सूचना देने के 4 दिन बाद भी स्ट्रीट लाइट चालू नहीं करवाई गई। ग्राम पंचायत सचिव की इस लापरवाही से गांव में कभी भी कोई चोरी या अन्य घटना घटित हो सकती है। जो स्ट्रीट लाइट चालू है वह रात के साथ-साथ दिन में भी रोशनी प्रदान करती रहती है, जिससे लगता है कि ग्राम पंचायत नौगांवा को शासन ने बिजली बिल माफ कर रखा है। ग्राम पंचायत नौगांवा सचिव से जब इस बारे में बात करनी चाही तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया। Post navigation ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट उतार दिया