आलीराजपुर। जनाब सैयद फरीद मियां साहब की सरपरस्ती में हाजियो का इस्तकबाल किया गया। हाफिज़ सिराज साहब ने कुरआन शरीफ की तिलावत पैश करके प्रोग्राम का आगाज़ किया। आज़ाद नगर से सलीमुद्दीन लोहार उनकी बिवी रज़िया बी बोरी से मुश्ताक खान उनकी बिवी आबेदा बी अलीराजपुर से अब्दुल हमीद इंडिया वाले उनकी बिवी आबेदा बी हज्जे बैतुल्लाह के सफर के लिए रवाना हुए। उक्त प्रोग्राम की जानकारी मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हाजी शकील चन्देरी ने बताया दिनांक 23 जून को मुम्बई के लिए रवाना होंगे। दिनांक 26 जून को मुम्बई से रवाना होगे जद्दा के लिए। वही जिला चिकित्सालय में हाजियो को टिकाकरण भी कराया गया। जिला हज कमेटी हुई भंग, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष को हज कमेटी का कार्यभार सौपा वर्तमान में संपूर्ण मध्य प्रदेश में त्रि स्तरीय पंचायत और नगर निकाय के चलते आचार संहिता लागू होने से भोपाल हज कमेटी सचिव सैयद जाकिर अली जाफरी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रफत वारसी के निर्देश अनुसार 2017 में आलीराजपुर जिले में हज कमेटी का जो गठन हुआ था उसे भंग कर नवीन हज कमेटी बनने तक हज कमेटी संबंधित कार्य का प्रभार आलीराजपुर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष गफ्फार खान को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने सौपा। ये रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सूफी रमीज बाबा, कोषाध्यक्ष सिराज पठान, हाफिज़ हारून, हाजी सिराज, हाजी तारीख, हाजी खत्री हाफिज साहब, मोहसिन कुरैशी, मौलवी शाकिर नौशाद चन्देरी सहित अन्य लोग मौजूद थे। Post navigation प्रथम पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरित किए हादसे के बाद घायल हुए युवक ने दम तोड़ा