मयंक गोयल, राणापुर बीती शाम को रामपुर जोबट रोड पर थांदला टेरका में दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी। इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसमें दो राणापुर के निवासी थे। बीती रात रामपुर के लिए एक बुरी खबर आई। रानापुर के एक युवक रोहित पाल के बीती रात इलाज के दौरान गुजरात के बड़ौदा में मौत हो गई। बताया जा रहा है एक्सीडेंट के बाद ज्यादा ब्लडिंग होने से रोहित की मौत हो गई। शव उदयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया है। यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। वही इस तरह की खबर जैसे ही राणापुर में फेली पूरे राणापुर में शोक की लहर दौड़ गई। रोहित बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे। पूरे नगर में वह अपने व्यवहार के लिए जाने जाते थे। Post navigation देखिए कहां पर हज यात्रियों का इस्तकबाल किया राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त ने असामाजिक तत्वों के विरूद्ध केम्प लगाकर अंतिम बाउण्ड औव्हर कराया