जिला पंचायत के अधिकृत भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन वापस लिया

0

आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

चन्द्रशेखर आज़ाद नगर जिला पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने दो दिन पहले जिला पंचायत के 13 वार्डो के  प्रत्यासीयो की सूची जारी की गई थी जिसमें वार्ड क्र. 3 के भाजपा प्रत्यासी के रूप में हिमसिंग बारिया को किया गया था। आपसी सहमति के चलते आज शुक्रवार को हिमसिंग बारिया द्वारा नामांकन वापस लिया गया।

हिमसिंह बारिया

भाजपा के पूर्व विधायक माधौसिंह डावर के ग्रह निवास पर विशाल रावत, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला, भाजपा प्रत्यासी हिमसिंग बारिया, भुपेन्द्र डावर की मौजूदगी में आपसी सहमति जताई। पूर्व विधायक माधौसिंह ने बताया कि हमारे जिला पंचायत वार्ड 3 के भाजपा प्रत्यासी हिमसिंह बारिया पूर्व मे भी बरझर पंचायत के सरपंच के रूप में जनसेवा का काम करते आ रहे है उसी को लेकर बरझर के ग्रामीणों द्वारा मांग की गई कि बरझर में सरपंच के रूप में हम हिमसिंग बारिया को ही देखना चाहते है। इसी को लेकर आज आपसी सहमति की गई। हमारी भाजपा की पार्टी एक संगठित पार्टी है। ओर सभी एक होकर भाजपा के सभी 13 वार्डो के प्रत्याशियों को भारी बहुमतों से जिताएंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगले जिला पंचायत वार्ड क्र. 3 से भाजपा प्रत्यासी के रूप में दावेदारी को लेकर भुपेन्द्र डावर भाजपा के अगले प्रत्यासी हो सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.