थांदला। बच्चों के प्रथम जन्मदिवस को माता-पिता बड़े उत्साह के साथ एवं आर्थिक रूप से संपन्न परिवार लाखों का खर्च कर समारोह पूर्वक आयोजन रखते हैं। परंतु थांदला के युवा एवं भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रांजल भंसाली ने अपनी बच्ची के जन्म दिवस को समारोह पूर्वक ना मनाते हुए सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे है। इसी तारतम्य में 5 जून से सेवा सप्ताह का शुभारंभ करते हुए पहले दिवस पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में नगर की वार्ड क्रमांक 14 की आंगनवाड़ी केंद्र पर अपनी बच्ची के हाथों से पौधारोपण कर सेवा सप्ताह का शुभारंभ किया। अवसर पर प्रांजल भंसाली ने कहा कि सेवा सप्ताह के दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों को सपरिवार उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह के अंतिम दिवस एवं बच्ची के जन्म दिवस के अवसर पर वार्ड क्रमांक 14 की आंगनवाड़ी केंद्र को गोद लेने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पर्यावरण दिवस के अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र पर 20 से अधिक ट्री गार्ड सहित पौधे रोपित किए गए। अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुनीता पवार, नगर मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय, भाजपा नेता शांतिलाल सोलंकी, बंटी अमलियार, दिशांक मेहता, अर्पित मेहता, अनिमेष मिस्त्री, प्रियांश लोढा सहित युवा गण उपास्थित रहे। Post navigation थांदला के त्यौहार टीपीएल का हुआ भव्य समापन, आतिशबाजी के साथ हुए सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले तरबियती कैंप में हाजियों को दिया गया प्रशिक्षण