बुरहान बंगड़वाला, झाबुआ

हमारे देश की परंपरा रही है कि आम की गुठलियों को फेंकने के बजाय खाली पड़ी जमीन पर मिट्टी के अंदर रोप दिया जाता था। हमारे बुजुर्गों के ही पुनीत कार्य का प्रतिफल हमें मिल रहा है। आज हम स्वादिष्ट आम व अन्य फलों का आनंद ले पा रहे हैं। आने वाली पीढ़ी भी यह आनंद ले पाए। इस उद्देश्य से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शारदा विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा अपने विद्यालय परिसर में ही 75 गुठलियों का रोपण किया गया। इस कार्य हेतु बच्चे अपने घर से ही गुठलिया लेकर आए। बच्चों ने इस विलुप्त होती परंपरा को पुनर्जीवित करने का पुनीत प्रयास कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ पर्यावरण प्रेमी राजकुमार देवल, संस्था संचालक ओम शर्मा, किरण शर्मा अथर्व शर्मा, केशव विद्यापीठ प्राचार्य वंदना नायर, केशव इंटरनेशनल प्राचार्य अंबिका टवली, शारदा  सीबीएसई प्राचार्य दीपशिखा तिवारी, उप प्राचार्य मकरंद आचार्य, एमपी बोर्ड प्राचार्य, डॉ. कंचन चौहान, बीएड कॉलेज प्रिंसिपल मेहरा सर, राजेश चौहान, देवेंद्र व्यास, सतीश लाखेरी, कृष्णा जायसवाल, यशपाल ठाकुर, शीला सक्सेना, रीना शर्मा, नरेंद्र पंवार, योगेंद्र बैरागी, साक्षी श्रीवास, राहुल गुप्ता, पारुल मैडम बोसनी मैडम, बेबी मैडम, कपिल सर, कपिल सर, तोमर मैडम के साथ अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *