झाबुआ। पत्नी को लेने ससुराल जा रहे युवक का रक्तरंजित शव मिला है। शनिवार शाम करीब साढ़े 5 बजे झाबुआ के मेघनगर नाका निवासी युवक लक्की पिता जितेंद्र पंचाल अपनी मां हेमलता को यह कहकर घर से निकला था कि वह ग्राम कटला में अपनी पत्नी को लेने जा रहा है। लेकिन वह देर शाम तक कटला नहीं पहुंचा उसकी पत्नी ने इसकी खबर घर पर मां हेमलता को दी। मां आसपास तलाश किया और दोस्तों से भी चर्चा की लेकिन वह उनके साथ भी नहीं था। रात 9.10 बजे कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी। रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि रंभापुर चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पिपलाेदा में एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलने पर एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। यहां गुमशुदा युवक के परिजन को भी बुलाया गया। परिजन ने शव की शिनाख्त लक्की के रूप में की। लक्की का शव पूरी तरह रक्तरंजित है। घटना स्थल पर उसकी मोटरसाइकिल और मोबाइल गायब है। प्रथम दृष्टया पत्थर से सिर कुचलकर हत्या किए जाने की आशंका पुलिस जता रही है। Post navigation यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने बाजार में निकली ट्रैफिक पुलिस आम की गुठलियां रोप कर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प