दीपेश प्रजापति@ झाबुआ आज सुबह झाबुआ राणापुर के बीच टिकरी गांव गांव के पास नदी के मोड़ पर बाइक के साथ एक युवक का शव मिला है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। मृतक का नाम काजू पिता तोलिया सिंगाड़ निवासी बीजा डोंगरी है जो अपने ससुराल टीकड़ी गया हुआ था। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया। अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है, कि बाइक सवार को किसी वाहन से टक्कर मारी है या फिर वह स्वयं गिरा। घटना बीती रात की बताई जा रही है। यह भी संशय बना हुआ है कि इस पूरे घटनाक्रम को कहीं दुर्घटना का रूप तो नही दिया गया। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर बारीकी से जांच में जुटी हुई है। Post navigation EXCLUSIVE VIDEO: पेटलावद के इस गांव में आया तेंदुआ; 2 लोगो पर किया हमला; ग्रामीणों में दहशत का माहौल.. ईद उल फित्र: इंसानियत से बढकर कोई धर्म नही हैः मौलाना हसरत रजा साहब