आलीराजपुर – मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की महिला मंडल के द्वारा स्थानीय भीलट बाबा मंदिर पर फाग उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन मे समाज की बडी संख्या मे महिलाओ ने भाग लिया । आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया है । सास्कृतिक आयोजन मे महिला, छोटे व बडे बच्चे का नृत्य किया तथा राधा कृष्ण के रूप मे बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। आयोजन के दौरान महिला द्वारा नृत्य मे प्रथम पुरस्कार दर्शी सोनी द्वितीय शीवाणी सोनी तृतीय मोना सोनी रही एवं सांत्वना पुरस्कार भूमिका सोनी, ममता सोनी, प्रिती सोनी को सम्मानित किया गया ।


कृष्ण मे प्रथम मानस सोनी, द्वितीय कांहा सोनी रही तो राधा मे प्रथम नित्या सोनी द्वितीय ढोली सोनी रही । राधाकृष्ण मे प्रथम केसरी व दर्षी सोनी द्वितीय कृतिका सोनी व आयुषी सोनी रही । नृत्य मे बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी इसमे प्रथम नित्या सोनी, द्वितीय केशरी सोनी, तृतीय सिद्धि सोनी रही व सांत्वना पुरस्कार विशु सोनी, लायरा सोनी, दिव्याषी सोनी, भव्य सोनी, विरु सोनी, डुगू सोनी को दिया गया। आयोजन को लेकर उपस्थित महिलाओ ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और कहा की ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए । फागोत्सव का आयोजन महिला जिला अध्यक्ष सोनिया वर्मा व नगर अध्यक्ष प्रेमलता सोनी के नेतृत्व मे किया गया । आयोजन को सफल बनाने मे राधिका सोनी व मेधना सोनी व ललीता सोनी का सहयोग रहा । कार्यक्रम का संचालन ललीता सोनी के द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *