फिरोज खान@आलीराजपुर सोमवार को चंद्रशेखर आजाद नगर और आलीराजपुर में भगोरिया मेले की धूम मची। आलीराजपुर में पूर्व जिला अध्यक्ष महेश पटेल, विधायक मुकेश जी पटेल पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सेना पटेल, ओम सेठ राठौड़, प्रकाश वकील, खुर्शीद अली दीवान, राजेंद्र टवली, बापू पटेल, दिलीप पटेल, पुष्पराज पटेल, शहर अध्यक्ष शीतल पवार, जिला अध्यक्ष केश शिल्पी जितेंद्र देवड़ा, मंडल अध्यक्ष दान सिंह चौहान, राजू भाई, राहुल भाई, पीयूष पटेल, इरफान मंसूरी, अंकित सोनगरा, अरविंद पटेल, प्रदीप रावत, पिंटू सेन, प्रदीप सोनी, प्रकाश निराला और अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। कलेक्टर-एसपी भी पहुंचे चंद्रशेखर आजाद नगर में शांतिपूर्वक भगोरिया मेला संपन्न हुआ। 3 बजे बाद पुलिस ने झूले-चकरी बंद करा दिए। पुलिस ने सभी से अपने-अपने घरों की ओर जाने को कहा। आखिरी वक्त जिला कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार भी भगोरिया पर्व देखने मंच पर पहुंचे और मंच से भगोरिया पर्व का आनंद लिया। एसडीओपी दिलीप बिलवाल, एसडीएम किरण आंजना, तहसीलदार जितेंद्र सिंह तोमर, सीएमओ इकबाल मनिहार आखरी वक्त तक सभा स्थल पर मौजूद रहे। आजाद नगर भाबरा थाना प्रभारी विजय देवड़ा ने बताया की भगोरिया पर्व शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस वर्ष पुलिस फोर्स हर जगह चप्पे-चप्पे मौजूद थी। जिससे बदमाशों में भी खौफ होने से किसी भी प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। कांग्रेस ने निकाली गेर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक भूरिया द्वारा जोबट विधानसभा के चंद्रशेखर आजाद नगर में भगोरिया पर्व पर गेर निकली। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर विक्रांत भूरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वनराज गणावा, भारत भाई, पिंटू मकवाना, नवल भाई, खापरिया दादा, अश्विन चौहान, धीरज डावर, राजेश जयसवाल (पार्षद) , राजेश गवली, पिंटू, अंकलेश गणावा, अक्षय गणावा, रवि बमनिया, राजेश भंवर, आदिल शेख सभी वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस के साथी गण उपस्थित रहे। Post navigation मेढ क्षत्रिय स्वर्णकार महिला मंडल द्वारा धुमधाम से मनाया फागोत्सव पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाली को लेकर कांग्रेसी विधायको ने विधानसभा सदन से किया वाक आउट