झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट
तरक्की की पढ़ली सीढ़ी शिक्षा को ही माना जाता है। शिक्षित क्षेत्रों में तरक्की होती है। अविकसित क्षेत्रों को देखा जाए तो उनकी वैसी दशा का मूल कारण शिक्षा का अभाव है और जिन क्षेत्रों ने शिक्षा के महत्व को अंगीकार किया है, वहीं तरक्की भी हुई है और जीवन स्तर भी सुधरा है। उक्त बात तहसील विधिक सेवा समिति, थांदला के अध्यक्ष एवं व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 हरिओम अतलसिया द्वारा विधिक साक्षरता शिविर एवं ग्राम न्यायालय कैम्प में सोमवार को ग्राम परवलिया में शासकीय स्कूल में उपस्थित बच्चों व जनसमुदाय को संबोधित करते हुए दी गई। श्री अतलसिया ने विधिक जानकारी देते हुए बताया कि बच्चों को बिना लायसेंस वाहन नहीं चलाना चाहिए, क्योंकि उस स्थिति में दुर्घटना होने पर बीमा कंपनी भी अपनी जिम्मेदारी से बच जाती है तथा क्लेम की संपूर्ण राशि बच्चे के माता-पिता को वह करना पड़ती है तथा बच्चों को ओवर लोडेड वाहनों में भी यात्रा नहीं करना चाहिए, बल्कि ऐसे वाहनों की उपेक्षा करके अगले वाहन की प्रतीक्षा करनी चाहिए और बच्चों को टीवी देखकर अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए, न कि नकारात्मक शिक्षा ग्रहण करके अपराधों को बढ़ाना चाहिए। उपस्थित अधिवक्ता वीरेंद्र बॉबेल ने बच्चों से नेक राह पर चलने की अपील करते हुए बताया कि बच्चों से केवल पढ़ाई की अपेक्षा ही रहती है, तो उन्हें पढ़ाई पर पूरा ध्यान देकर अच्छे मार्क हासिल करने चाहिए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे, ग्रामीणजन एवं स्कूली स्टाफ एवं न्यायालय स्टाफ महेश नायक मौजूद थे। स्वागत भाषण प्राचार्य श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।
Trending
- देखिये यहां दहकती आग ओर अंगारों से गुजरे मन्नतधारी, वर्षो पुरानी परंपरा का किया गया निर्वहन
- धुलेंडी पर गल पर्व मनाया, मन्नतधारियों ने उल्टा लटककर की परिक्रमा
- सापन नदी में पानी आने से किसान खुश
- स्टेट प्रेस क्लब मप्र द्वारा पेटलावद में आयोजित किया गया भव्य भगोरिया महोत्सव
- पिटोल में उमड़ा आस्था का सैलाब: मन्नतधारियों ने की गल देवता की पूजा, पुलिस ने शांतिपूर्ण संपन्न कराया आयोजन
- गुजरात पुलिस पर कट्ठीवाड़ा में हमला, थाने में छिपकर बचाई जान
- निःस्वार्थ श्री श्याम सेवा परिवार 4 मार्च को करेगा सातवें श्री श्याम फाग महोत्सव का आयोजन
- इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो डालने वाले आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
- कुलिंदा शाह ने सीएस प्रोफेशनल परीक्षा में सफलता प्राप्त की
- आलीराजपुर जिले के तीन लोगों की गुजरात में सड़क दुर्घटना में मौत