थांदला। जिले एवं प्रदेश की राजनीति में अपना विशेष महत्त्व रखने वाली भाजपा नेत्री संगीता सोनी उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावी घमासान में अपनी पार्टी की ओर से पूरा दमखम लगा कर चुनावी प्रचार में जुटी हुई है। भाजपा प्रदेश मंत्री संगीता सोनी तीसरे दौर के उत्तर प्रदेश चुनाव में अंबेडकर नगर जिले के विभिन्न विधान सभा में भाजपा प्रत्याशियों के साथ प्रचार में जुटी हुई है। संगीता सोनी ने बताया कि वह 14 फरवरी से 15 दिवसीय उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर है जहां पर वे भाजपा प्रत्याशियों के साथ प्रचार में सहयोग कर रही है, इसी दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भी सभा को साझा किया। संगीता सोनी ने अंबेडकर नगर के टांडा, कटेहरी, आशापुर , जलालपुर में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। संगीता सोनी ने दावा किया कि यहां भाजपा मजबूत स्थिति में होते हुए एक तरफा चुनाव जीतेगी। प्रचार के दौरान जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिसे देखते हुए प्रदेश में पुनः पहले से भी ज्यादा सीटों के साथ योगी सरकार बनेगी। Post navigation ग्रीष्म ऋतु में भी शुद्ध जल की आपूर्ति निर्बाध गति से होगी समाजसेवियो ने कराया गाय का उपचार