झाबुआ LIVE डेस्क 

हिंदू युवा जनजाति संगठन रामा ब्लॉक के प्रभारी कमलेश मुजाल्दा एवं पूरी टीम ने ग्राम पंचायत ढोचका की शासकीय उचित मूल्य की दुकान प रभ्रमण किया| भ्रमण के दौरान भारी भ्रष्टाचार मिला| ग्राम पंचायत ढोचका शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर भारी भ्रष्टाचार सेल्समैन के द्वारा किया जा रहा है| करीब 5 गांव के लोगों को नवंबर और दिसंबर माह का आज अभी तक नहीं दिया गया है सेल्समैन के द्वारा रसीदें निकाल दी गई परंतु अनाज अभी तक नहीं दिया गया| आखिर क्यों ग्रामीणों को अनाज नहीं दिया जा रहा है जब स्लीप निकाल दी गई तो फिर अनाज कहां गया सरकार द्वारा चलाई जा रही फ्री योजनाओं पर जिम्मेदार अधिकारी क्यों ध्यान नहीं दे रहे हैं| इधर जिम्मेदार अधिकारी एसी वाले रूम में बैठकर मौज मस्ती कर रहे हैं और इधर ग्रामीण लोग अनाज के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं| हिंदू युवा जनजाति संगठन के महामंत्री कमलेश मावी ने बताया कि ऑनलाइन स्टॉक रजिस्टर देखने पर पता चला कि दुकान पर 710 कुंटल अनाज दुकान पर स्टॉक बता रहा है एवं चावल का स्टॉक करीब 74 कुंटल से अधिक है तो फिर वह अनाज कहां गया और क्यों ग्रामीणों को नहीं दिया जा रहा है| अगर दुकान पर यह अनाज उपलब्ध नहीं है तो फिर अनाज कहां गया| दुकान पर करीब 1100 लीटर से अधिक का केरोसिन बताया जा रहा है परंतु दुकान पर 1 लीटर भी केरोसिन उपलब्ध नहीं है और दुकान पर न तो चावल उपलब्ध है और ना तो गेहूं, आखिर किसके साथ मिलकर सेल्समैन ने इतना बड़ा घोटाला किया है जिस ब्रांच की जिम्मेदारी है जिस के मैनेजर को अभी तक क्यों नहीं हटाया गया और क्यों नहीं प्रशासन ने उन पर उचित कार्यवाही की, हिंदू युवा जनजाति संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि अगर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *