थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट – सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं अणु पब्लिक स्कूल के प्राचार्य प्रमोद नायर के पिता रामचन्द्र नायर का निधन 24 दिसंबर को इन्दोर मे हो गया था जिनकी आत्म शांति हेतु स्थानीय अणु पब्लिक स्कूल परिसर मे श्रद्धांजलि सभा एवं पोधारोपण का आयोजन किया गया। स्कूल परिसर मे ट्रस्ट के लोकेश गादिया, प्रदीप गादीया, पत्रकार कमलेश तलेरा, नवोदय विद्यालय प्राचार्य श्री रेड्डी, महेश व्होरा, रमाकंात भट्ट समेत स्कूल स्टाफ, ट्रस्टी गण, पत्रकारो द्वारा पोधारोपण किया गया। श्रद्धांजलि सभा मे स्व.रामचन्द्र नायर के ज्येष्ठ पुत्र विनोद नायर ने उनका जीवन परिचय दिया व बताया कि उनके पिता ने 14 वर्ष तक कम्पनी कमांडर एवं 42 वर्ष तक पुलिस विभाग मे कार्य करते हुई विभिन्न उपलब्धिया हासिल की। सभा मे व्याख्याता अशोक भटनागर, पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष लोकेन्द्र नागर, ललित शर्मा, पार्षद आशुका लोढ़ा, पवन नाहर, मिलिंद कोठारी समेत पालकगण, स्कूल के छात्र छात्राए व नायर परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।
Trending
- मेरे लिए जिले का विकास सर्वोपरि, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का बनाओ लक्ष्य – नागरसिंह चौहान
- ‘खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,’ गाकर सीएम डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा
- नौकर के रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद, दिनदहाड़े पत्थरबाजी में तीन लोग घायल
- बरझर-खुटाजा मार्ग पर दो पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत, 12 लोग घायल
- बिना अनुमति चल रहे आयोजन को बजरंग दल व ग्रामीणों ने रुकवाया, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हटवाए टेंट-तंबू
- भव्य पाटोत्सव एवं भजन संध्या कार्यक्रम आज शाम झाबुआ में
- मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से डालेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि
- आलीराजपुर-आम्बुआ मार्ग पर डंपर की टक्कर से तीन भैंसों की मौत, एक गंभीर घायल
- खाली कैरेट की आड़ में खैर की लकड़ी की तस्करी, वन विभाग ने पकड़ा वाहन
- पुलिस विभाग में पदोन्नति से कर्मचारियों का बढ़ा उत्साह, 23 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को मिली पदोन्नति