जितेन्द्र वाणी, नानपुर जैन मंदिर आज से जैन समाज का महापर्व पर्व पर्यूषण प्रारंभ हो गया। नानपुर में प्राचीन जैन मंदिर नांदुरी तीर्थ के नाम से जाना जाता है, जहां पर जैन परिवार द्वारा विद्युत की आकर्षक सजावट की गई। इस मंदिर में विराजमान प्रभु पारसनाथ की प्रतिमा पर पूजा आरती का भी लाभ धर्मावलंबियों ने लिया। यह पर्व 8 दिन तक मनाया जाएगा। प्रतिदिन सुबह-शाम आरती उतारी जाएगी और शाम को प्रतिक्रमण भी किया जाएगा। प्रतिक्रमण के बाद आरती उतारी जाएगी। पर्यूषण पर्व के पांचवें रोज भगवान महावीर स्वामी जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। नानपुर में जैन परिवार राकेश जैन मनीष जैन प्रीतेश जैन द्वारा धूमधाम से यह पर्व मनाया जाएगा। Post navigation नंदकिशोर बामनिया युवा कांग्रेस रानापुर ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत शासकीय महाविद्यालय में शिक्षकों का सम्मान एवं विदाई समारोह