रितेश गुप्ता @ थांदला नगर परिषद थांदला में नवागत सीएमओ भारत सिंह टाक ने कार्यभार संभाला व कर्मचारियों से बैठक कर चर्चा में बताया कि सर्वप्रथम हम इस बात का ध्यान रखें की किसी भी जन प्रतिनिधि एवं आमजन को कोई परेशानी ना हो । नगर की जनता को हर मूलभूत सुविधाएं समय पर मिलती रहे आदि बातों पर विशेष ध्यान दिया जाए। ट्रेंचिंग ग्राउंड का किया निरीक्षण नगर के प्रवेश द्वार एवं नवोदय विद्यालय के समीपस्थ ट्रेंचिंग ग्राउंड से हो रही समस्या को निदान करने के लिए एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु आवंटित होने वाली भूमि का निरीक्षण कर इसका समाधान करने हेतु नवीन भूमि निरीक्षण हेतु पहुंचे। निकाय के स्वच्छता निरीक्षक एवं दरोगा को नगर की रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था एवं मच्छरों से निदान हेतु फागिंग मशीन चलवाई जाने हेतु निर्देशित किया । ज्ञात हो भारत सिंह टाक पहले भी थांदला नगर परिषद में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मण राठौर पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय, रोहित बैरागी, अजगर पटवारी राजेश जैन ,पूर्व विधायक प्रतिनिधि राकेश सोनी आदि द्वारा सीएमओ भरत सिंह टाक का स्वागत किया गया। Post navigation श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ थांदला की नवीन कार्यकारिणी का गठन, जितेंद्र घोड़ावत अध्यक्ष व प्रदीप गादिया सचिव मनोनीत जिले में वर्षा ऋतु में विराट वैदिक सत्संग, 86-87 वाँ एव 88वाँ वैदिक महायज्ञ