जितेंद्र वाणी @नानपुर अलीराजपुर जिले की नानपुर में एक महिला की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नानपुर थाना अंतर्गत आज सुबह भानरावत की ग्रामीण महिला रँगली पति झबू उम्र 45 वर्ष अपने खेत मे गम्भीर अवस्था मे मिली जिसके बाद परिजन उसे जिला हास्पिटल ले जा रहे थे कि रास्ते मे ही दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलने से पूरे जिले व गांव में शोक की लहर छाए। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह खेत मे जाने की बोल कर घर से गई रंगली ने कीटनाशक दवाई पी ली जिससे उसकी खेत मे ही मौत हो गई । परिजन उसे नानपुर स्वस्थ केंद्र पर लाए लेकिन लगभग 15 से ज्यादा दिनों से जिम्मेदार डॉक्टर नही होने से महिला को जिला हास्पिटल ले गए जहाँ पर शव परीक्षण कर लाश परिजनों को दी गई। नानपुर थाना प्रभारी त्रिलोक सिह बेस ने बताया कि मृतक को जिला हास्पिटल ले गए हैं सूचना प्राप्त हुई है , मर्ग कायम कर जांच में लिया जाएगा। Post navigation एडीएम सुरेशचंद्र वर्मा के सेवा निवृत्त होने पर ग्रामीणों ने दी विदाई गौरव कटकानी को युवा कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत