जितेन्द्र वाणी, नानपुर अलीराजपुर जिले के नानपुर में संगीतमय भागवत कथा का आयोजन कथा के यजमान वाणी समाज के अध्यक्ष राजेंद्र नागीन लाल वाणी कथा वाचक पंडित राजेन्द्र दास वैष्णव कसरावद जिला खरगोन के मुखारबिंद से वाचन किया जा रहा है। स्थान वाणी समाज धर्मशाला श्री राम मंदिर में रखी गई है । भागवत कथा में दूर दूर से भक्तों को रस पान का लाभ लेने पधार रहे है। कथा के यजमानी कर रहे एडवोकेट समाज के अध्यक्ष राजेंद्र वाणी ने बताया कि भागवत कथा में कोरोना गाइट लाइन का पालन किया जाएगा। देश मे कोरोनो महममारी से म्रतक को की आत्मा को शांति के लिए पूरे सात दिवसीय यह संगीत मई भागवत कथा रखी गई है जिसमे अलीराजपुर जोबट आजाद नगर खटाली सोंडवा धार जिले के भी भक्त लाभ ले रहे है उक्त भागवत कथा 31 अगस्त मंगलवार से प्रारम्भ हुई है जो 6 सितंबर तक चलेगी। Post navigation भोज विश्वविद्यालय से स्नातक-स्नातकोत्तर व डिप्लोमा इन मैनेजमेंट,डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन एवं सर्टिफिकेट इन रूरल डेवलपमेंट पाठ्यक्रमों को संचालित करने की मिली स्वीकृति भाजपा पार्टी ने देश की आजादी में कोई योगदान नहीं, आज प्रधानमंत्री ने रेल, हवाई जहाज व नौकरियां बेचकर युवाओं को कर दिया बेरोजगार : अंतरसिंह दरबार