रितेश गुप्ता @थांदला

नगर में जन्माष्टमी पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया । प्रातः एवं संध्या के समय कृष्ण मंदिरों में आकर्षक सज्जा की गई। रात्रि में महाआरती एवं प्रसादी का भी आयोजन विभिन्न कृष्ण मंदिरों में किया जाएगा। स्थानीय श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर भी पुष्प एवं विद्युत से आकर्षक सज्जा की गई। मंदिर व्यवस्थापक देवल जोशी, मीडिया प्रभारी मनोज पुरोहित एवं पंडित रजनी कांत दुबे द्वारा मंदिर को रंग-बिरंगे पुष्पों से सजाया गया। साथ ही नगर के श्री बांके बिहारी मंदिर पर, श्री गणेश मंदिर , नर नारायण मंदिर शांति आश्रम पर, तेजाजी मंदिर, हनुमान मंदिर बावड़ी सहित विभिन्न कृष्ण मंदिरों पर रात्रि 12:00 बजे कृष्ण जन्मोत्सव की मनाया जाएगा। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तजनों ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया। बच्चों को कृष्ण बनाने हेतु सामग्री एवं कृष्ण झांकी बनाने हेतु सामग्री की भी बाजार में जमकर बिक्री हुई। नन्हे बच्चों को आकर्षक कृष्ण श्रंगार में शृंगारिक कर पर्व को उत्साह पूर्वक मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *