अलीराजपुर

– प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाओं ने कोताही बरतने पर कलेक्टर  सुरभि गुप्ता ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर परिषद चन्द्रशेखर आजाद नगर  इकबाल हुसैन मनिहार को निलंबित करने के आदेश जारी किया है। मनिहार को पूर्व में भी काम मे कोताही को लेकर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया था। कलेक्टर  गुप्ता ने सिविल सेवा अधिनियम 1966 के तहत उक्त कार्यवाही की। निलंबन अवधि में  मनिहार का मुख्यालय शहरी विकास अभिकरण कार्यालय अलीराजपुर नियत किया गया है। उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *