विजय मालवी, बड़ी खट्टाली

चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड़ का स्थानांतरण बोरी हो जाने पर आज गुरुवार को सायंकाल स्थानीय चौकी परिषद पर विदाई समारोह आयोजित किया।जिसमें पुलिस चौकी बड़ी खट्टाली का स्टाफ ग्राम के समस्त पत्रकार व ग्रामीण जन उपस्थित थे प्रारंभ में चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड़ का स्वागत एएसआई सुरेंद्र सिंह सिसोदिया ने पुष्पा हारो से किया।
इस अवसर पर अशोक हिंदुस्तानी,रमेश मेहता, संदीप परवाल,विजय मालवी, बिलाल खत्री, जयस मालानी,गणपत राठौड़, चैनसिंह डावर,सलीम बाबा ,सहित ग्रामीणों ने पुष्प हारो से स्वागत किया। प्रारंभ में स्वागत भाषण चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह सिसोदिया ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए रमेश मेहता ने कहा कि कुलदीप सिंह राठौड़ का कार्य सराहनीय था आपका व जनता के बीच मधुर संबंध से मेहता ने कुलदीप सिंह राठौड़ के कार्यों की खुलकर प्रशंसा की एवं कहा कि जिला पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के सफल मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी ने काफी सराहनीय कार्य किया इस। अवसर पर अशोक हिंदुस्तानी ने भी चौकी प्रभारी के कार्यों की प्रशंसा की कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड़ ने कहा कि मुझे इस गांव में लॉकडाउन के दौरान विशेष सहयोग मिला जिसे में कभी नहीं भुला सकता हूं आप ने कहा कि जनता एवं पुलिस के बीच मधुर संबंध होना चाहिए श्री राठौर ने स्थानीय पत्रकारों के द्वारा दिए गए सहयोग की प्रशंसा की इस अवसर पर स्थानीय चौकी हेड कांस्टेबल गुमान सिंह हैंड कांस्टेबल डेनी व पुलिस स्टाफ ने चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह राठौड़ का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया कार्यक्रम का संचालन रमेश मेहता ने किया आभार प्रदर्शन संदीप परवाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *