जितेन्द्र वाणी, नानपुर
सत्संग समिति खट्टाली के सदस्यों द्वारा सु-मधुर भजनों की प्रस्तुति के साथ गौ माता के लिए बनाए गए मिष्ठान गायों को खिलाया गया। हरी सत्संग समिति के सदस्य दिलीप परवाल ने बताया कि हरी सत्संग समिति द्वारा महीने की प्रत्येक पूर्णिमा पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें अलीराजपुर, जोबट, आंबुआ आदि जगह से अतिथियों को आमंत्रित किया जाता है जिसमें अतिथि गण शामिल होते हैं व गौ सेवा का लाभ लेते हैं। गौरतलब है कि इस बार रक्षाबंधन का पर्व होने के कारण पूर्णिमा के तीसरे दिन यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। आमंत्रित अतिथि गणों ने हरी सत्संग समिति बड़ी खट्टाली के द्वारा श्री गोपाल गौशाला नानपुर में आयोजित इस कार्यक्रम की गई एवं अतिथियों ने बताया कि यह कार्यक्रम मिलन समारोह जैसा हो जाता है सह भोज के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया। आभार प्रदीप नगवडिय़ा ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *