आलीराजपुर। जिले में कोरोना से बचाव हेतु आयोजित टीकाकरण महा अभियान में बुधवार को विधायक मुकेश पटेल ने नगर के मकरानी मोहल्ले में संचालित टीकाकरण केन्द्र पर अपनी सहभागिता करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है कि जिले के समस्त नागरिक जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है वे इस टीकाकरण महा अभियान में हिस्सा लेकर टीकाकरण जरूर करवाए। क्योंकि कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। साथ ही विधायक पटेल ने कहा है कि टीकाकरण के संबंध में किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देकर टीकाकरण अवश्य कराए। जिन लोगो को प्रथम डोज लग चुका है वे दूसरे डोज की निर्धारित तिथि एवं समय अनुसार टीकाकरण करवाए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश राठोर, राजेन्द्र टवली जि0 अध्यक्ष पि0वर्ग, सानी मकरानी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, सुरेश राठोर आदि उपस्थित थे। Post navigation देश विरोधी ताकतों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर विहिप ने ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग श्री हरि सत्संग समिति ने गोपाल गौशाला में प्रस्तुत की सुमधुर भजनों की प्रस्तुति