झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुझे भाजपा जिलाध्यक्ष का जो दायित्व सोंपा गया है,उसका पार्टी निर्देषों के अनुरूप पूरी तरह क्रियान्वयन करूंगा तथा भारतीय जनता पार्टी मुझ पर जो भरोसा जताया उसके लिये मै पूरी पार्टी को साधुवाद देता हूं। आगामी दिनों में भारतीय जनता पार्टी को सक्रियता पूर्वक मजबूत करने के लिये सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के सहयोग एवं उनको साथ लेकर कांग्रेस पार्टी को करारा जवाब देने के लिये अथक प्रयास किये जाएंगे। प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा तथा उनकी बात को गंभीरता से सुना जाएगा । हमे जिले में कांग्रेस पार्टी को नेस्तनाबूद करने के लिये सामूहिक प्रयास करना होेंगें और हम इस मकसद में अवश्य ही सफलता प्राप्त करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष जिले मे मुझे जो सम्मान दिया गया है, ओर जो भरोसा जताया उस कसोटी पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। हम सबको साथ लेकर सबका साथ सबका विकास के ध्येय वाक्य को लेकर पार्टी की मजबूती के लिये कार्य करेंगे। उक्त उद्गार भाजपा जिलाध्यक्ष दोलत भावसार से राजवाडा चोक पर राजवाडा मित्र मंडल, भारतीय जनता पार्टी, सकल व्यापारी संघ, मेढ क्षत्रीय स्वर्णकार समाज द्वारा आयोजित सामूहिक स्वागत समारोह में संबोधित करते हुए व्यक्त किए। भावसार का नगर में भोपाल से लौटने पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में विधायक शांतिलाल बिलवाल एवं पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद भावसार का बस स्टेंड, जेल चोराहे पर नगर की जनता की ओर स्वागत किया गया। वहां से दोलत भावसार राजगढ नाका स्थित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमास्थल पर पहूंच कर पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।स्वागत समारोह के अवसर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष गोरसिंह वसुनिया, समाजसेवी बृजेन्द्र शर्मा चुन्नु, जितेन्द्र पटेल, ओपी राय, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह मोटापाला, कल्याणसिंह डामोर, ओम प्रकाश शर्मा सहित बडी संख्या में पार्टी के लोग उपस्थित थे।
Trending
- कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न, फॉर्मर रजिस्ट्री में प्रगति बढ़ाना सुनिश्चित करने को कहा
- शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों में प्रवेश पर सम्मान समारोह का किया गया आयोजन
- भव्य प्रभात फैरी महा आरती के साथ होगा नवसंवत्सर का स्वागत
- जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने विधानसभा में उठाया स्वास्थ्य सेवाओं का मुद्दा
- ट्रेक्टर ट्राली में लगे पाइप हैबीलाइन के तारों के संपर्क में आने से उसमें भरी गेंहू फसल जली
- ओवेश मेटल एंड मिनिरल प्रोसेसिंग और एसएमओ में व्यापारियों के फंसे लाखों रुपए, कई महीनों से भुगतान नहीं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
- मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न 154 वर वधु परिणय सूत्र में बंधे
- ग्राम पंचायत में मकानों की गणना के लिए सर्वे शुरू, घर घर दे रहे दस्तक
- रात के अंधेरे में अज्ञात वाहन से तेज रफ्तार बाइक का हुआ एक्सीडेंट
- जोबट वन क्षेत्र में लगी भीषण आग, आग लगने का कारण अज्ञात