करवड़ | नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में एक बार फिर चोर सक्रिय होने लगे हैं। ग्राम करवड़ मे साँवरिया जी के दर्शन के कार्य से बाहर गए एक परिवार के सुने घर पर चोरों ने हाथ साफ कर लाखो रुपए के आभूषण व नगदी चुरा ली। जानकारी के अनुसार कैलाश सालवी परिवार सहित बाहर गए थे। 10 अगस्त को सुबह 4 बजे जब वापस लौटे तो देखा की घर का ताला टूटा हुआ था। लोहे की तिजोरी में रखे सोने की दो चेन ,,सोने का हार , कान के टाप्स, साथ ही नगदी रुपए भी अज्ञात बदमाश उड़ ले गए। नगदी राशि भी ले गए । उन्होंने इस वारदात की शिकायत करवड़ पुलिस थाने में दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *