अलीराजपुर। नगर के मध्य स्थित सिद्धेश्वर हनुमान राजवाड़ा मंदिर में आज 108 बार तेल सिंदूर चोले का आयोजन किया जाएगा। उक्त आयोजन का 21 वा वर्ष है। हनुमान मंदिर के पुजारी अजय शर्मा व बजरंग भक्त मंडल के सदस्य के एल सोमानी ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बजरंग भक्त मंडल के तत्वावधान में हनुमान जी की प्रतिमा पर 108 चोले का चढ़ाए जाएगे। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे प्रारंभ होगा जो निरंतर शाम को 6 बजे महाआरती के पश्चात समापन किया जाएगा। पंडित श्री शर्मा ने प्रत्येक चोले के बाद संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा। साथ एक दीपक,एक लड्ड, एक नारियल हनुमान जी को अर्पित किया जाएगा। जिसके बाद दूसरा चोला चढ़ाया जाएगा जो निरंतर 108 बार निरंतर चलता रहेगा। उक्त आयोजन में पंचमुखी बालक नाथ सुंदरकांड मंडल द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ का वाचन किया जाएगा। शाम को 6:00 बजे महाआरती कर महा प्रसादी का वितरण होगा बजरंग भक्त मंडल के सदस्यों ने नगर के नगर के समस्त धर्म प्रेमी जनता को अधिक से अधिक संख्या में इस आयोजन का लाभ लेने की अपील की। Post navigation विश्व आदिवासी दिवस का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न हिन्दू युवा जनजाति सगंठन ने टंट्या मामा व बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर माल्यार्पण कर नमन किया