झाबुआ। देश की महान संस्था इंडियन नेशनल कांग्रेस, जिसकी स्थापना दिसंबर 1885 को भारत माता के महान सपूतों ने की थी। कांग्रेस पार्टी का इतिहास संघर्ष, त्याग और बलिदान की अनूथी गाथा सपूतों की कुरबानी के साथ-साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, मोलाना अब्दुल कलाम आजाद, सरदार पटेल, इंदिरा गांधी का त्याग, हमें संवेदन राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराता रहेगा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 28 दिसंबर सोमवार को प्रातः 11.30 बजे कांग्रेस पार्टी का 131 स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह पूर्वक कार्यक्रम स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रांगण में आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकरी देते हुए ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हेमचंद्र डामोर एवं जिला महामंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री एवं प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में सांसद, पूर्व विधायकगण, जिला कांग्रेस, ब्लाॅक कांग्रेस, शहर कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, किसान कांग्रेस, विभिन्न मोर्चा संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यक्रता, जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। जिला कांग्रेस ने समस्त कांग्रेसजनों से इस समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
Trending
- उचित मूल्य दुकान पर राशन वितरण में बड़ी धांधली, 105 क्विंटल से अधिक गेहूं गायब, प्रकरण दर्ज
- शिक्षा से आत्मनिर्भर सप्ताह के अंतर्गत गुड़िया निर्माण प्रशिक्षण के बाद विद्यार्थियों का लिया मूल्यांकन टेस्ट, कलाकृतियों ने मोहा मन
- गणेश उत्सव का हुआ समापन, डीजे की धुन पर निकला भव्य विसर्जन जुलूस
- तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को कुचला , मौके पर हुई मौत
- गणेश पंडालों में गूंजा गौरक्षा का संकल्प, 200 से अधिक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ली शपथ
- नवरात्रि समिति की नवीन कार्यकारिणी का गठन, पूर्व कार्यकारिणी का आय व्यव का ब्यौरा पेश किया
- वायरल वीडियो के बाद सीएमएचओ का बड़ा एक्शन
- उदयगढ़ में जघन्य हत्याकांड: चरित्र शंका के चलते पत्नी ने की पति की हत्या, घर में दफनाया शव
- प्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा के भतीजे शिवम मिश्रा पहुंचे बड़ी खट्टाली, श्री चारभुजा नाथ के किए दर्शन
- पूर्णिमा पर होगा चारभुजा मंदिर में भागवत कथा का समापन, निकलेगा भव्य चल समारोह